उत्तराखंड-हिमाचल-जम्मू और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद:सवाई माधोपुर में जमीन धंसी; MP में नर्मदा उफान पर

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 4 प्रमुख राज्यों राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते राजस्थान के 13 जिलों, उत्तराखंड के 7 जिलों, हिमाचल के 4 जिलों और जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल आज सोमवार को बंद रहेंगे। बात इन चार राज्यों में बारिश के हालात की करें तो राजस्थान के कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, जयपुर सहित कई जिलों में बीते 3 दिन से लगातार बरसात हो रही है। भारी बारिश के बाद सवाई माधोपुर में करीब 50 फीट जमीन धंस गई। हिमाचल में भारी बारिश से दो नेशनल हाईवे समेत 484 सड़कें बंद हैं। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और सोलन सभी शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए हैं। 20 जून से 24 अगस्त तक 77 बार अचानक बाढ़, 40 बार बादल फटने और 79 भूस्खलन हो चुके हैं। जम्मू संभाग में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 25 अगस्त को होने वाली कक्षा 10वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर है। मंडला में भी नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से महिष्मति घाट का छोटा रपटा पुल डूब गया। सतना में बाढ़ के हालात बन गए हैं। निचले इलाकों की बस्तियां डूब गईं। यूपी में बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। अब तक 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। रविवार को चंदौली में घाघरा नदी पर बना मुसाहिबपुर बांध अचानक टूट गया। इसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया है। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पंखियन गांव में प्रधान कार्यालय समेत तीन मकान गंगा में समा गए। देशभर में बाढ़-बारिश की 7 तस्वीरें…
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

More From Author

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 10वां टेस्ट टला:ग्राउंड सिस्टम में खराबी पता चली; पिछले 3 टेस्ट फेल हो गए थे

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक की उछाल; NSE का IT इंडेक्स 2% चढ़ा, रियल्टी-मेटल में भी तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *