उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, पूरा गांव जमींदोज:पहाड़ से पानी और मलबा आया, 34 सेकेंड में घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत, 50 लापता

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि पहाड़ी से बारिश का पानी और मलबा आया और 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा ले गया। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी दूर है। गंगोत्री धाम से 18 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है। पानी का सैलाब देख लोग चीखने लगे
पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। तबाही को पहले और अब की फोटोज से समझिए बादल फटने का मंजर देखें 4 तस्वीरों में… अब मैप से समझिए घटनास्थल को… केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

पीएम मोदी के साथ महिला ऑफिसर की तस्‍वीर वायरल:मणिपुर की अदासो कपेसा हैं देश की पहली महिला SPG, जानें प्रोफाइल

CGMSC घोटाला…ED ने 40 करोड़ की संपत्ति सीज की:इसमें 2 लग्जरी कार,बैंक खातों के पैसे शामिल, मोक्षित-कॉर्पोरेशन के डायरेक्ट और उनके करीबियों पर एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *