ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- जंग में दुश्मन की हार हुई:हमले के बावजूद देश एकजुट, उन्हें लगा था जनता सरकार के खिलाफ हो जाएगी

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग में दुश्मन की हार हुई है। नौरोज के मौके पर जारी लिखित संदेश में खामेनेई ने कहा कि दुश्मन देशों को उम्मीद थी कि हमलों के बाद ईरानी जनता सरकार के खिलाफ खड़ी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खामेनेई ने कहा, “उन्हें लगा था कि कुछ दिनों के हमलों के बाद देश में डर और निराशा फैल जाएगी और लोग सरकार के खिलाफ उठ खड़े होंगे, लेकिन यह उनका बड़ा गलत आकलन था।” खामेनेई के मुताबिक, इसके उलट देश में अलग-अलग विचारधाराओं और मतभेदों के बावजूद एकजुटता देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इसी एकता की वजह से दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और उसके खेमे में ही दरार पड़ गई है। ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ कागजी शेर है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, वे न्यूक्लियर ताकत वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे। अब जब यह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, तो वे तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं। ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुला रखने के लिए सैन्य मदद देना आसान है, लेकिन सहयोगी देश इसमें भी पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत आसान सैन्य कदम है, जिसमें बहुत कम जोखिम है, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। कायर हैं, और हम इसे याद रखेंगे।” ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…

More From Author

सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध:कहा-हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा

वर्ल्ड कप से पहले क्रिस्टायनो रोनाल्डो चोटिल:मेक्सिको-अमेरिका के खिलाफ फ्रेंडली मैच से बाहर, कोच बोले-चोट मामूली, 1-2 हफ्ते में वापसी; WC में खेलना तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *