इस हफ्ते सोने-चांदी में रही गिरावट:सोना ₹1677 गिरकर ₹93954 पर आया, चांदी ₹3559 कम होकर ₹94125 किलो बिक रही

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 26 अप्रैल को सोना 95,631 रुपए पर था, जो अब (3 मई) को 93,954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,677 रुपए कम हुई है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 97,684 रुपए पर थी, जो अब 94,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 3,559 रुपए कम हुई है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से 5,146 रुपए कम हुई सोने की कीमत
सोना की कीमत बीते 11 दिनों में अपने ऑल टाइम हाई से 5,146 रुपए कम हो चुकी है। वहीं चांदी की की बात करें तो इसकी कीमत 6,809 रुपए कम हो चुकी है। सोने ने 22 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

More From Author

6 मई तक आंधी-तूफान का अलर्ट:50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा, अंधड़-बारिश से पपीते, केले की 500 एकड़ फसल बर्बाद

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकी दी:कहा- सिंधु का पानी रोका तो हमला करेंगे; जबलपुर और चंद्रपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में छुट्टियां कैंसिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *