इलॉन मस्क की नेटवर्थ $800 बिलियन पार:एक दिन में 7 लाख करोड़ रुपए बढ़ी; 4 महीने में $500 से $850 बिलियन पर पहुंचे

दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 800 बिलियन डॉलर (करीब 72 लाख करोड़ रुपए) का आंकड़ा पार कर गई है। एक दिन में उनकी नेटवर्थ में 84 बिलियन डॉलर (7 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स के मुताबिक मस्क अब इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के मर्जर की वजह से हुई है। मस्क की नेटवर्थ पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और की GDP से ज्यादा है। फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स में मस्क की नेटवर्थ इस समय 849 बिलियन डॉलर दिख रही है। ये भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ से भी ज्यादा है। स्पेसएक्स और xAI का मर्जर, $1 ट्रिलियन की कंपनी बनी मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ने उनकी एआई कंपनी xAI को खरीद लिया है। पहले ये दोनों अलग-अलग थीं। अब ये एक ही बड़ी कंपनी बन गई हैं, जिसकी कुल कीमत $1.25 ट्रिलियन (करीब 104 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। इस विलय से मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू रातों-रात $84 बिलियन बढ़ गई। मर्जर से पहले मस्क के पास स्पेसएक्स की 42% हिस्सेदारी थी, जिसकी वैल्यू $336 बिलियन थी। वहीं xAI में उनकी 49% हिस्सेदारी की कीमत $122 बिलियन थी। मर्जर के बाद बनी नई कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी अब 43% हो गई है, जिसकी अकेले की वैल्यू $542 बिलियन है। मस्क ने 4 महीने में 4 बड़े रिकॉर्ड बनाए दुनिया के बाकी अमीरों से बहुत आगे निकले मस्क मस्क और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के बीच का फासला अब बहुत बढ़ गया है। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज $281 बिलियन की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मस्क उनसे $578 बिलियन ज्यादा अमीर हैं। जिस रफ्तार से उनकी दौलत बढ़ रही है, वे जल्द ही दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ (1000 अरब डॉलर के मालिक) बन सकते हैं। मस्क ने टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी कंपनियां बनाईं ——————————– मस्क से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मस्क को टेस्ला से मिलेगा ₹12 लाख करोड़ का पेमेंट-पैकेज:डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलटा, कंपनी में हिस्सेदारी 18% होगी दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क को उनके 2018 के पेमेंट पैकेज के मामले में बड़ी जीत मिली है। डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें मस्क के 56 अरब डॉलर के कंपनसेशन पैकेज को रद्द कर दिया था। टेस्ला के शेयर्स की कीमत बढ़ने से अब इस पैकेज की कीमत करीब 139 अरब डॉलर (करीब 12 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

चीन ने 3 साल में 30 से ज्यादा जनरल हटाए:कई अचानक गायब हुए; जिनपिंग के वफादारी टेस्ट में सेना का नेतृत्व खाली हुआ

महिला के प्राइवेट-पार्ट में मिर्ची पाउडर डालकर सीने में कूदे:डंडे-लात-घूसों से तड़पाकर मारा; आरोपी महिलाएं बोली- दूसरे मर्दों से नाम जोड़ती थी इसलिए मारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *