पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया। इससे पहले इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर PM मोदी ने सोशल मीडिया X लिखा, यह भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक बदहाली का इनके पास जवाब नहीं है। काला धन लाने की बात थी, वो कहां है। ये लोग अपने झूठ को छिपाने के लिए आज नाटक रच रहे हैं और संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। यह 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तक लागू रहा था। खड़गे बोले- बीजेपी का न संविधान बनाने में, न आजादी में कोई योगदान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, जो लोग संविधान बचाओ की बात कर रहे हैं। जिसे 50 साल हो गए, उसे बार-बार दोहरा रहे हैं। लोग भूल चुके हैं लेकिन वे उस मुद्दे को उछालने की कोशिश कर रहे हैं। जिनका देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं, जिनका संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। वे हमेशा संविधान के खिलाफ बात करते हैं। अंबेडकर, नेहरू ने जो संविधान तैयार किया उस संविधान को भी उन्होंने रामलीला मैदान में जलाया। उन्होंने अंबेडकर, नेहरू गांधी की फोटो जलाई थी। उनका कहना था कि जो संविधान बना है उसमें हमारा पारंपरिक संस्कृति है उसके अंश इसमें नहीं है। चाहे वो मनुस्मृति के तत्व हों, वे इसमें नहीं थे इसलिए वे संविधान को नहीं मानते। PM ने लिखा था- आपातकाल के खिलाफ लड़ाई करने वालों को सलाम
इससे पहले बुधवार सुबह PM मोदी ने इमरजेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था कि हम आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में डटे रहने वाले हर व्यक्ति को सलाम करते हैं। ये पूरे भारत से, हर क्षेत्र से, अलग-अलग विचारधाराओं से आए लोग थे, जिन्होंने एक ही उद्देश्य से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करना और उन आदर्शों को बनाए रखना, जिनके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। यह उनका सामूहिक संघर्ष ही था, जिसने सुनिश्चित किया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार को लोकतंत्र बहाल करना पड़ा और नए चुनाव कराने पड़े, जिसमें वे बुरी तरह हार गए। PM बोले- इमरजेंसी के वक्त मैं RSS का युवा प्रचारक था
PM ने अपनी पोस्ट में ‘द इमरजेंसी डायरीज’ नाम की बुक का भी जिक्र किया। पीएम ने लिखा, जब आपातकाल लगाया गया था, तब मैं RSS का युवा प्रचारक था। आपातकाल विरोधी आंदोलन मेरे लिए सीखने का एक अनुभव था। इसने हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को बचाए रखने की अहमियत को दिखाया। साथ ही, मुझे राजनीतिक स्पेक्ट्रम के सभी लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला। मुझे खुशी है कि ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने उन अनुभवों में से कुछ को एक किताब के रूप में संकलित किया है, जिसकी प्रस्तावना एचडी देवेगौड़ा ने लिखी है, जो खुद आपातकाल विरोधी आंदोलन के एक दिग्गज थे। इमरजेंसी पर अन्य नेताओं के बयान… इमरजेंसी को लेकर किस राज्य में क्या कार्यक्रम… हरियाणा में 50 साल बाद BJP याद दिलाएगी इमरजेंसी: CM सैनी-केंद्रीय मंत्री खट्टर समेत 27 चेहरे फील्ड में उतारे हरियाणा में आज बीजेपी इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर पुरानी यादों को ताजा करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से मेगा प्लानिंग की गई है। CM नायब सैनी सहित केंद्रीय मंत्रियों के साथ 27 बड़े चेहरे फील्ड में उतरेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साधेगी। पढ़ें पूरी खबर… ——————- ये खबर भी पढ़ें… इमरजेंसी में तानाशाही के खिलाफ खड़े रहे बरेली के अटल: 7 डंडे तोड़ दिए गए, नाखून प्लास से खींचे गए 28 अक्टूबर 1975 की शाम बरेली कोतवाली पुलिस ने वीरेंद्र अटल को उनके घर से गिरफ्तार किया। हाथों में रिवॉल्वर लिए इंस्पेक्टर हाकिम राय और उनकी टीम ने घर में घुसकर उन्हें उठा लिया। अगले दिन—29 अक्टूबर की सुबह, सीओ ऑफिस में तत्कालीन डीएम माता प्रसाद के सामने पहले डंडों से पीटा गया, फिर प्लास से उनके नाखून खींचे गए। पढ़ें पूरी खबर…
