इटली की राजधानी रोम के गैस डिपो में भीषण ब्लास्ट:21 घायल; आसमान में धुएं का गुबार छाया, 300 मीटर दूर तक मलबा बिखरा

इटली की राजधानी रोम के एक पेट्रोल स्टेशन और गैस डिपो में भीषण ब्लास्ट हुआ है। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट के बाद एक आग का बड़ा गोला आसमान में दिखाई दिया। यह ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार लगभग 8 बजे हुआ। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से 300 मीटर दूर तक मलबा बिखर गया। यूके मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक के बाद एक दो ब्लास्ट हुए हैं। पहले विस्फोट से पहले गैस की गंध आ रही थी। इसके बाद दूसरा ब्लास्ट हुआ और आग का एक बड़ा गोला आसमान में छा गया। ब्लास्ट के बाद लोगों को घरों से निकाला गया है। इसके अलावा सभी वाहन चालकों को भी हटाया गया है। रोम में ब्लास्ट से जुड़ी तस्वीरें…. खबर को अपडेट कर रहे हैं…..

More From Author

बाजार को चढ़ाती-गिराती थी अमेरिकी फर्म:सेबी ने बैन लगाया, ₹4,844 करोड़ की अवैध कमाई की; आम निवेशकों को नुकसान

CUET UG रिजल्ट का डेमो लिंक लाइव:मार्कशीट अभी जारी नहीं; 230 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में मिलेगा अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *