इजराइल के कई शहरों पर ईरान के हमले:हाइफा में 23 घायल, 3 गंभीर; ईरान बोला- इजराइल हमला रोके तो बातचीत के लिए तैयार

ईरान ने शुक्रवार शाम इजराइल के तेल अवीव, बीर्शेबा, हाइफा सहित कई शहरों में पर फिर से मिसाइल हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हाइफा में मिसाइल गिरने से 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक 16 साल के नाबालिग सहित तीन की हालत गंभीर है। आज सुबह ईरान ने इजराइल के बीर्शेबा शहर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पास बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इससे कई कारों में आग लग गई। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। ईरान ने गुरुवार को बीर्शेबा के एक अस्पताल पर मिसाइल दागी थी, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। ईरान ने कहा कि अगर इजराइल हमले रोकता है तो वह बातचीत के लिए तैयार है। जेनेवा में पत्रकारों से बात करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने बताया कि वे बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए इजराइल को हमले रोकने होंगे। इजराइल-ईरान में 8 दिन से जारी है जंग ईरान और इजराइल के बीच जंग का आज आठवां दिन है। इजराइल से जंग के बीच ईरान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है। ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत सरकार अगले दो दिनों के दौरान 3 स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट्स से करीब 1 हजार भारतीय नागरिकों का वहां से रेस्क्यू करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीयों को लेकर दो फ्लाइट शुक्रवार रात और एक फ्लाइट्स शनिवार दोपहर तक भारत पहुंचेगी। इन फ्लाइट्स की व्यवस्था भारत सरकार ने की है। ये फ्लाइट्स ईरान के मशहद से उड़ान भरेंगी और दिल्ली में उतरेंगी। इससे पहले 110 भारतीय स्टूडेंट्स 19 जून को ईरान से भारत पहुंचे थे। हालांकि, इन्हें लैंड बॉर्डर के रास्ते ईरान से निकाला गया था। क्योंकि 13 जून को इजराइली हमले के बाद से ईरान का एयरस्पेस इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए बंद था। इजराइल-ईरान संघर्ष की 5 फुटेज… इजराइल-ईरान संघर्ष के पिछले 7 दिनों का अपडेट… इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:कंडोम के लिए हंगामा, एक्स-बॉयफ्रेंड का मर्डर, बाढ़ में बहे मां-बेटे, बुजुर्ग को कार से कुचला, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

दुर्ग स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे SECR के जीएम:बोले-139 पर आने वाले कॉल में 50% सुरक्षा से जुड़े, कॉलोनी की महिलाओं की सुनी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *