इजराइल का दोबारा ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला:78 की मौत; ईरान ने 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं; नेतन्याहू सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट

इजराइल ने लगातार दूसरे दिन ईरान में एयरस्ट्राइक शुरू कर दी है। इजराइल ने राजधानी तेहरान में शनिवार देर रात दोबारा ईरान के परमाणु ठिकानों को फाइटर जेट्स से निशाना बनाया। इजराइली हमले में 78 लोग मारे गए हैं और 350 से ज्यादा लोग घायल है। राजधानी तेहरान में कई जगह धमाके सुने गए हैं। जवाब में ईरान ने 100 से ज्यादा बैलेस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागी हैं। इजराइल ने अपना एंटी डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है। सभी बड़े इजराइली शहरों में सायरन गूंज रहे हैं। इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया गया है। इजराइल ने एक दिन पहले शुक्रवार सुबह 5:50 बजे ईरानी परमाणु ठिकानों और मिलिट्री स्टेशंस को निशाना बनाया था। इस हमले में 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा कमांडर्स की मौत हो गई। ईरान ने शुक्रवार दोपहर 100 से ज्यादा ड्रोन दागे थे। इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने सभी ड्रोन मार गिराए। इस बीच इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर मिडिल ईस्ट के हालात की जानकारी दी। नेतन्याहू जल्द ट्रम्प और पुतिन से बात करेंगे।

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:मझगांव डॉक में 10वीं पास की 523 भर्ती; छत्तीसगढ़ व्यापम में 430 वैकेंसी; UGC का 89 इंस्टीट्यूशन्स को नोटिस

DGCA बोला-हर उड़ान से पहले बोइंग 787 की जांच जरूरी:फ्यूल सिस्टम, इंजन कंट्रोल और टेक ऑफ का रिव्यू होगा; अहमदाबाद हादसे के बाद फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *