इजराइल का ईरान पर हमला, कई शहरों में धमाके:सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित जगह भेजे गए; अमेरिका से बातचीत के बीच अटैक

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की जॉइंट सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। इसके तहत ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया। हमले के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है। इजराइल डिफेंस फोर्स ने ईरान पर हमले की जानकारी देते हुए इसे ‘प्रिवेंटिव अटैक’ बताया है। तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। हमले के बाद ईरान ने सभी उड़ानें रोक दी हैं और एयरस्पेस पूरी तरह खाली करा लिया गया है। इधर इजराइल में भी एयर अटैक सायरन सुनाई दे रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। हमले की तस्वीरें… अमेरिका ने हमले की धमकी दी थी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की धमकी दी थी। अमेरिकी सेना पहले ही ईरान को चारों तरफ से घेर चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका ने अपने नागरिकों से तुरंत इजरायल छोड़ने के लिए कहा था। इजराइल के ईरान पर हमले से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

इस हफ्ते सोने-चांदी में बढ़त रही:सोना ₹4,000 बढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹17,000 महंगी हुई

झोलाछाप डॉक्टर-सरपंच के क्लिनिक में प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध मौत:बलौदाबाजार में तबीयत बिगड़ी, नाक से खून निकला, उल्टियां-बेहोश हुई, बिना पोस्टमॉर्टम हुआ अंतिम-संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *