इजराइल-ईरान जंग, दुबई एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया, 4 घायल:भारत की 400+ फ्लाइट कैंसिल,एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी; श्रीनगर-UP में खामेनेई की मौत का विरोध

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि भारतीय दूतावास सिंधु की देखभाल कर रहा है और उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुंबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है। इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 घंटे से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी। इधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में देखिए देश-दुनिया की 7 तस्वीरें… बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया 28 फरवरी को दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। एहतियातन बुर्ज खलीफा को खाली करा दिया गया और उसकी लाइट्स बंद कर दी गईं। हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया। कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। इंडिया ने घोषणा की है कि आज के लिए लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है। UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं। एअर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं 28 फरवरी को एअर इंडिया ने कहा था कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया। एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया था। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है। जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

हफ्ते की टॉप जॉब्स:AIIMS में 2551 पदों पर भर्ती; बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर की 993 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6979 नौकरियां

छत्तीसगढ़ में कब मनाई जाएगी होली?:ज्योतिषाचार्य बोले- 2 से 3 मार्च की रात होलिका दहन के लिए शुभ; जानिए सही मुहूर्त और नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *