इंडोनेशिया में 7 मंजिला इमारत में भीषण आग:20 लोगों की मौत; कई लोग अब भी अंदर फंसे

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। स्थानीय चैनल कोम्पास टीवी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आग बुझा दी गई है, लेकिन इमारत से लोगों को निकालने का काम अभी भी जारी है। जिस इमारत में आग लगी, वह टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का दफ्तर है। यह कंपनी खनन (माइनिंग) और खेती (एग्रीकल्चर) से जुड़े कामों के लिए ड्रोन सर्वे सेवाएं देती है। ——————— खबर अपडेट हो रही है….

More From Author

शाह बोले- वंदे मातरम् को चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं:प्रियंका गांधी ने कल कहा था- बंगाल का चुनाव आ रहे हैं, इसलिए इस पर बहस हो रही है

10 दिन में 33 नक्सलियों का सरेंडर, MMC जोन खत्म:मिलिंद का एनकाउंटर, रामधेर-अनंत और कबीर ने डाले हथियार, दीपक बाकी, पढ़िए कैसे बिखरा संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *