इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- मेरा DNA भारत का:भारतीय संगीत सुनकर नाचने लगता हूं, हमारी भाषा का बड़ा हिस्सा संस्कृत से आया

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस दौरान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले मैंने अपना जेनेटिक सीक्वेंसिंग टेस्ट और DNA टेस्ट कराया था। इससे मुझे पता चला कि मेरा DNA भारतीय है। प्रबोधकों ने कहा कि हर कोई जानता है कि जब मैं भारतीय संगीत सुनता हूं, तो नाचने लगता हूं। भारत और इंडोनेशिया का एक लंबा और प्राचीन इतिहास है। हमारे बीच सभ्यतागत संबंध हैं। यहां तक ​​कि आज भी हमारी भाषा का एक बहुत बड़ा हिस्सा संस्कृत से आता है। प्रबोवो ने कहा- इंडोनेशिया के कई नाम वास्तव में संस्कृत नाम हैं और हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रभाव बहुत मजबूत है। मुझे लगता है कि यह हमारी आनुवंशिकी का भी हिस्सा है। PM मोदी की लीडरशिप हमारे लिए प्रेरणा है इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के मामले में वे भारत से सीखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कोई पेशेवर पॉलिटिशन नहीं हूं, न ही कोई अच्छा डिप्लोमेट। मैं वही कहता हूं जो मेरे दिल में है। मैं यहां कुछ दिनों के लिए आया हूं, लेकिन मैंने बहुत कुछ सीखा है। पीएम मोदी की लीडरशिप, कार्यक्रम और गरीबी उन्मूलन, हाशिए पर पड़े लोगों और समाज के सबसे कमजोर तबके की मदद करने की आपकी प्रतिबद्धता हमारे लिए प्रेरणा है। PM बोले ने हैदराबाद हाउस में की इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बैठक की। PM मोदी ने इसे लेकर कहा कि इंडोनेशिया भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि देश था। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जब हम गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत में स्वागत करता हूं। भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौते राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर स्वागत राष्ट्रपति प्रबोवो शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। प्रबोवो ने यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। ——————————— यह खबर भी पढ़ें… इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो से मिले PM मोदी:हैदराबाद हाउस में गर्मजोशी से हाथ मिलाया; राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बैठक की। बैठक से पहले PM मोदी ने प्रबोवो का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। यह खबर भी पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ मेयर कैंडिडेट्स…कांग्रेस से 10 नाम फाइनल:रायपुर से दीप्ति, अंबिकापुर से अजय, बिलासपुर से प्रमोद नायक, मोंगरा से अध्यक्ष पद के दावेदार हुए बेहोश

कोलकाता पुलिस बैंड की राजभवन में एंट्री रोकने पर विवाद:नाराज ममता गेट पर खड़ी रहीं; बोलीं- पहले बैंड को अंदर बुलाएं, तभी मैं अंदर जाऊंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *