आरएएस 2023: कल से शुरू होगा चौथे चरण का इंटरव्यू:अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन और दस्तावेजों की दो प्रतियां लानी होंगी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2023 के चतुर्थ चरण के साक्षात्कार सोमवार से प्रारंभ होंगे। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि यह साक्षात्कार 13 जून 2025 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन-पत्र की दो प्रतियां और समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। गौरतलब है कि आरएएस 2023 का आयोजन 972 पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम 2 जनवरी 2025 को घोषित किया था। प्रथम चरण के साक्षात्कार 21 अप्रैल से शुरू हुए थे और तब से लगातार इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है। आरएएस एग्जाम-2023-आज रात तक भरें डिटेल आवेदन फार्म और सेवा प्राथमिकता क्रम असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स- कल से होंगे इंटरव्यू सीनियर टीचर भर्ती-कल तक भरे डिटेल आवेदन फार्म

More From Author

CDS के बयान पर कांग्रेस बोली- केंद्र संसद सत्र बुलाए:खड़गे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी खुद की तारीफ करना बंद करें

2 बाइक की टक्कर..प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत:इलाज के लिए भाभी को ले जा रहा था देवर; दूसरी बाइक पर नाबालिग थे सवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *