आदिवासी-समाज की रैली में ‘हमारी आवाज हिड़मा’ गाने पर डांस,VIDEO:जगदलपुर पुलिस की मौजूदगी में नाचे लोग; अध्यक्ष बोले- यूट्यूब पर ऑटो प्ले हुआ

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सली हिड़मा के गाने पर आदिवासी समाज के सदस्यों ने जमकर डांस किया। 11 फरवरी को भूमकाल स्मृति दिवस पर आदिवासी समाज ने रैली निकाली थी। इस रैली में अलग-अलग ट्राइबल सॉन्ग बज रहे थे। इसी बीच नक्सली हिड़मा का गाना बजा ‘मेरे जंगल का सीना चीर डाला तू, हमारी हक की आवाज हिड़मा, हमारी दिल की बस्ती में है हिड़मा, हमारी हिम्मत हिड़मा, पूवर्ती में तूने जनम लिया, अल्लुरी जिले में भाई अमर हुआ’। इस गाने में DJ की धुन पर लोग मस्त होकर नाचते रहे। इस दौरान रैली की भीड़ संभालने में जगदलपुर पुलिस की भी ड्यूटी लगी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाए। समाज के अध्यक्ष ने कहा कि यूट्यूब पर गाना ऑटो प्ले हुआ था। वहीं उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर जांच की मांग भी की है। आदिवासी समाज की रैली की तस्वीरें देखिए जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को भूमकाल स्मृति दिवस पर बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आदिवासी समाज ने रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान डीजे पर आदिवासी गीत बजाए जा रहे थे। इसी बीच अचानक नक्सली माड़वी हिड़मा के नाम से जुड़ा गीत चल गया। जैसे ही यह बात सामने आई, कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े हो गए। समाज के अध्यक्ष बोले- इंटेंशली नहीं बजाया सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि, इंटेंशली यह गाना नहीं बजाया गया था। DJ ऑपरेटर ने यूट्यूब पर ट्राइबल सॉन्ग सर्च किया और गाना बजा रहा था। इसी बीच अचानक यह गाना भी बज गया। उस समय किसी को कुछ समझ नहीं आया। प्रकाश ठाकुर ने कहा कि, हमें रात में 9 बजे इसकी जानकारी मिली। कौन था माड़वी हिड़मा ? बता दें कि, माड़वी हिड़मा नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इस पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। वह सुकमा जिले के पूवर्ती गांव का रहने वाला था। नवंबर 2025 में छ्त्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीतारामा राजू जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया। हिड़मा की पत्नी राजे समेत 6 नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। हिड़मा 76 जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड था छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 2010 में 76 जवानों की हत्या हुई थी। यह नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा हमला था। उस हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा ही था। इसमें बसवाराजू भी शामिल रहा, जो एनकाउंटर में पहले ही मारा जा चुका है। बसवाराजू हमले के लिए बनी रणनीति की मीटिंग में शामिल हुआ था। हमले की साजिश रची थी। मौत के बाद भड़काऊ गाना रिलीज हुआ था कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में भड़काऊ गाना रिलीज हुआ था। कला टीवी नाम के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में गाने में बोल थे…’ओ रे केन्द्र वाले, ओर रे कोबरा वाले, क्यों है ये कब्जा, क्यों लूट रहे। ओ रे बंदूकवाले जंगल का चीर डाला सीना’ जैसे शब्दों के माध्यम से सरकार और फोर्स की कार्रवाई को गलत बताया गया था। वीडियो में AI से बनी तस्वीरों का भी उपयोग किया गया था। जिसके बाद रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ UAPA के तहत FIR दर्ज की थी। वीडियो में नक्सली हिड़मा की मौत को शहादत बताया गया था। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शाह ने तय की थी नक्सली हिड़मा की डेडलाइन: 12 दिन पहले ही मार दिया गया 76 CRPF जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मरेडमिल्ली जंगल में मंगलवार सुबह हुए एनकाउंटर में मारा गया है। उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों को भी ढेर कर दिया गया है। बस्तर रेंज IG सुन्दरराज पी ने पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

114 नए राफेल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी:फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के भारत आने पर हो सकता है सौदा; 3.25 लाख करोड़ की डिफेंस डील

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, घर में घुसकर हमला; कोल-कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, फंदे में फंसा तेदुंआ, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *