आज सोने में गिरावट, चांदी महंगी हुई:सोना ₹563 गिरकर ₹98,810 पर आया, चांदी 1.07 लाख रुपए किलो बिक रही

सोने के दाम में आज यानी 17 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोना ₹563 गिरकर ₹98,810 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना पर ₹99,373 था। ये इसका ऑलटाइम हाई भी है। वहीं चांदी की कीमत ₹252 बढ़कर ₹1,06,952 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,700 पर थी। 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹22,648 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,648 रुपए बढ़कर 98,810 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,935 रुपए बढ़कर 1,06,952 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार तीन सुपर ओवर:नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराया; तीसरे सुपर ओवर में नेपाल रन नहीं बना पाया

IBPS रिवाइज्‍ड एग्‍जाम कैलेंडर जारी:PO, SO, RRB भर्ती परीक्षाओं की डेट्स बदलीं; 17 अगस्‍त से शुरू होंगे एग्‍जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *