आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹469 गिरकर ₹1.09 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.26 लाख किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 सितंबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 469 रुपए गिरकर 1,09,264 पर आ गया है। इससे पहले कल ये 1,09,733 रुपए पर था। वहीं चांदी भी 193 रुपए गिरकर 1,25,563 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले 17 सितंबर को चांदी 1,25,756 रुपए पर थी। वहीं 16 सितंबर को सोने ने 1,10,869 रुपए और चांदी ने 1,25,756 रुपए के ऑल टाइम हाई बनाया था इस साल सोना ₹33,102 और चांदी ₹39,546 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

More From Author

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- अमेरिका में एयरोस्पेस कंपनियों पर केस दर्ज:पीड़ित परिवार बोले- खतरों के बारे में पहले से जानते थे, लेकिन एक्शन नहीं लिया

भूपेश बोले- निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बना:राजनांदगांव में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा में कहा- विधानसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *