आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹173 गिरकर ₹97257 पर आया, चांदी ₹1063 कम होकर ₹1.06 लाख किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 2 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹173 कम होकर ₹97,257 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,430 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,063 घटकर ₹1,05,900 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,963 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹21,095 महंगा हुआ
सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,095 रुपए बढ़कर 97,257 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,883 रुपए बढ़कर 1,05,900 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

UAE में 5 से 21 सितंबर तक एशिया कप:भारत-पाकिस्तान दो बार भिड़ सकते हैं; टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग लेंगी

CUET UG की फाइनल आंसर की जारी:27 सवाल ड्रॉप, अटेम्‍प्‍ट करने वालों को 5 बोनस मार्क्‍स; रिजल्‍ट इसी हफ्ते संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *