आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹106 गिरकर ₹97,157 पर आया, चांदी ₹1.05 लाख किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹106 गिरकर ₹97,157 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना ₹97,263 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹767 कम होकर ₹1,05,200 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,05,967 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹20,983 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,983 रुपए बढ़कर 97,157 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,183 रुपए बढ़कर 1,05,200 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अभी भी जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश का स्कोर 220/8:शादमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए; फर्नांडो, दिनुषा और विश्वा को 2-2 विकेट

पाखंडी बाबा के आश्रम में मिला गांजा-इंजेक्शन और सेक्स टॉयज:डोंगरगढ़ की पहाड़ी में गोवा जैसा आश्रम; जटाधारी साधु के वेश में पकड़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *