आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी हुई:सोना 352 रुपए गिरकर 1.13 लाख रुपए पर आया, चांदी 1.35 लाख रुपए किलो बिक रही

सोने के दाम में आज यानी 25 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 352 रुपए गिरकर 1,13,232 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,13,584 रुपए पर था। वहीं चांदी 467 रुपए बढ़कर 1,34,556 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,34,089 रुपए पर थी। इसी महीने 23 सितंबर को सोने ने 1,14,314 रुपए और चांदी ने 1,35,267 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना ₹37,070 और चांदी ₹48,539 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

More From Author

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:गिल कप्तान, जडेजा उपकप्तान, 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में पहला टेस्ट

यूनुस बोले- अभी भारत और बांग्लादेश के बीच समस्याएं हैं:वो हमारे खिलाफ फेक न्यूज फैलाते; मुझे तालिबानी की तरह दिखाते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *