आज सोना ₹727 गिरकर ₹93,058 पर आया:चांदी ₹801 कम होकर ₹94,954 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹727 गिरकर ₹93,058 पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,785 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव ₹801 कम होकर ₹94,954 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,755 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 16,896 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 16,896 रुपए बढ़कर 93,058 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,937 रुपए बढ़कर 94,954 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। हर गिरावट में सोने में थोड़ा-थोड़ा निवेश
एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं तो हर गिरावट में सोने में थोड़ा-थोड़ा निवेश करना सही रणनीति हो सकता है। अभी इसके एक साथ बड़े निवेश ये बचना चाहिए। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

इजराइल को ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने चेतावनी दी:गाजा में जंग नहीं रोकी तो ठोस कार्रवाई करेंगे; 22 देशों ने मदद मुहैया कराने को कहा

अब फ्रेश लॉ ग्रेजुएट्स नहीं दे सकेंगे ज्‍यूडिशियल सर्विस एग्‍जाम:सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कम से कम 3 साल का कोर्ट रूम एक्‍सपीरियंस जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *