आज सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम में गिरावट:सोना 96 रुपए बढ़कर 86,496 रुपए पर पहुंचा, चांदी 95,725 रुपए किलो बिक रही

सोने के दाम में आज यानी 25 फरवरी को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 247 रुपए बढ़कर 86,647 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 86,400 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी के दाम में आज गिरावट रही। एक किलो चांदी की कीमत आज 346 रुपए गिरकर 95,769 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,115 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना 10,485 रुपए महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 10,485 रुपए बढ़कर 86,647 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,752 रुपए बढ़कर 95,769 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सोने में तेजी के 4 कारण इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

More From Author

केशकाल टनल के अंदर की पहली तस्वीर:रायपुर-विशाखापट्टनम हाईवे के लिए रोज 10 ​​मीटर कट रही घाटी; डेडलाइन पर काम मुश्किल

पुतिन का अमेरिका को रूस से बिजनेस डील का ऑफर:कहा- हमारे पास यूक्रेन से ज्यादा दुर्लभ खनिज; जेलेंस्की अगले हफ्ते US जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *