आचार संहिता लगते ही हटाए बैनर-होर्डिंग्स:अंबिकापुर में कार्रवाई में जुटा निगम का अमला, कल भी जारी रहेगा एक्शन

निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद अंबिकापुर निगम का अमला शहर में बैनर, होर्डिंग्स निकालने में जुट गया है। दोपहर में हुई राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद निगम अमले ने शहर के मुख्यमार्गों में लगे नेताओं और राजनैतिक दलों के बैनर, होर्डिंग्स को हटाना शुरू कर दिया। यह अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। निगम के राजस्व अमले और उड़नदस्ता दल ने कलेक्टोरेट चौक, गांधी चौक से अंबेडकर चौक तक लगे नेताओं के होर्डिंग्स और बैनर पोस्टर को निकाल दिया। पूरे शहर से निकाले जाएंगे पोस्टर और होर्डिंग्स निगम के राजस्व प्रभारी विजय कुजूर ने बताया कि पूरे शहर से राजनैतिक होर्डिंग्स और बैनर निकाले जाएंगे। इसके लिए अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। मंगलवार को टीमें रिंगरोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों में होर्डिंग्स और बैनर निकालने का काम करेगी। आचार संहिता प्रभावी होने के बाद यदि बैनर, होर्डिंग्स लगाए जाते हैं तो आचार संहिता के उल्लंघन और संपत्ति विरूपण की कार्रवाई होगी। अधिकांश होर्डिंग्स बैनर भाजपा के शहर में लगे अधिकांश होर्डिंग्स और बैनर सत्तासीन दल भाजपा के हैं। हाल में सरगुजा में भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह को बधाई देने वाले बैनरों से शहर पटा हुआ है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए लगाए गए होर्डिंग्स भी हटाए जा रहे हैं।

More From Author

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जोमैटो का मुनाफा 57% कम हुआ:पेटीएम को ₹208 करोड़ का घाटा, भारत मोबिलिटी एक्सपो में 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें पेश

भारत में 14 साल से टी-20 सीरीज नहीं जीता इंग्लैंड:दोनों टीमों के नाम 2-2 वर्ल्ड कप, शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में बेस्ट कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *