आंसर-की पर कल तक दर्ज कराएं आपत्ति:लाइब्रेरियन ग्रेड द्वितीय एग्जाम का मामला, हर आपत्ति पर 100 रुपए फीस

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के प्रश्न पत्र-प्रथम (जीके) एवं प्रश्न पत्र- द्वितीय (लाइब्रेरी साइंस) की मॉडल आंसर की पर कल तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। उक्त परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क एक सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 3 मार्च 2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

More From Author

शेयर और इक्विटी-म्यूचुअल फंड से हुई कमाई पर बचाएं टैक्स:प्रॉफिट बुक करने से टैक्स देनदारी बढ़ने पर घाटे वाले शेयर बेचकर इसे कवर करें

चैंपियंस ट्रॉफी में आज IND vs NZ:जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल खेलेगी; साल 2000 में भारत को फाइनल हरा चुका है न्यूजीलैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *