आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 12 जिंदा जले:बाइक टकराकर बस के फ्यूल टैंक में फंसी, इससे आग लगी; 40 यात्री सवार थे

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक हादसे में 12 यात्री जिंदा जल गए। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से कई जल गए। 19 लोगों ने कूदकर जान बचाई। एजेंसी में यह आंकड़ा 12 बताया जा रहा है, जबकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 25 बताया है। पुलिस का कहना है कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हादसे की 6 तस्वीरें… 10 दिन पहले राजस्थान में जिंदा जल गए थे 22 यात्री ऐसा ही एक हादसा राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर 14 अक्टूबर की दोपहर 3.30 बजे हुआ था, जब चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में भी 22 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। आग लगने से बस का गेट लॉक हो गया था, ऐसे में लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। लोग कांच तोड़कर कूदे और जान बचा लेने की गुहार लगाते रहे। आर्मी ने JCB लगाकर बस का गेट तोड़ा और लोगों का रेस्क्यू किया था। जैसलमेर रूट पर जो बस हादसे का शिकार हुई, उसके अंदर फाइबर की बॉडी और परदे लगे थे। ऐसे में आग जल्दी-जल्दी बढ़ती रही। बस की खिड़कियां कांच की थी। जैसे ही बस की वायरिंग ने आग पकड़ी, इसका दरवाजा लॉक हो गया। अचानक फैली आग से लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। ड्राइवर और कंडक्टर सबसे पहले दरवाजा तोड़कर बाहर निकले थे।

More From Author

सरकारी नौकरी:सेंट्रल कोलफील्ड्स में 1180 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट आज, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,450 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 50 अंक लुढ़का; FMCG, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में ज्यादा गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *