आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में धमाका:18 लोगों की मौत, कई घायल; फैक्ट्री में 20 लोग मौजूद थे

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में करीब 20 कर्मचारी काम कर रहे थे। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है………

More From Author

ईरान-इजराइल जंग के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई लौटी:दिल्ली से इजराइल के तेल अवीव जा रहा था विमान; इजराइल एयरस्पेस बंद किया गया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान को कप्तानी से हटा सकता है:PCB टी-20 वर्ल्डकप में प्रदर्शन से नाखुश, कई सीनियर्स का आखिरी टूर्नामेंट होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *