भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। भारत ने 448/5 के स्कोर पर अपनी पहली पारी डिक्लेयर कर दी है। शनिवार को मैच का तीसरा दिन है और पहला सेशन जारी है। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 12 रन पर पहला विकेट गंवा दिया है। जॉन कैंपबेल और एलिक एथनाज क्रीज पर हैं। ओपनर तेगनारायण चंद्रपॉल 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच कराया। एक दिन पहले शुक्रवार को भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 286 रन हासिल की थी। टीम ने 5 विकेट पर 448 रन बना लिए थे। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 104 और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन पर नाबाद लौटे। ध्रुव जुरेल (125 रन) और केएल राहुल (100 रन) ने शतक लगाए। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज 162 रन ही बना सका था। मैच का स्कोरबोर्ड
