असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट:रात 12 बजे तक करें अप्लाई, 30 सब्जेक्ट्स में 574 पदों पर वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर निकाली गई वैकेंसी के लिए आज रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। आयोग ने 12 जनवरी से आवेदन प्रोसेस शुरू किया था। यह वैकेंसी राजस्थान कॉलेज शिक्षा में 30 अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए हैं। हर सब्जेक्ट के लिए अभ्यर्थी को अलग-अलग आवेदन करना होगा। 1 जुलाई 2025 तक कैंडिडेट की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 575 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत कंठ का एक पद कम कर एक शुद्धि पत्र जारी किया। इसमें जानकारी दी गई है कि संगीत कंठ के लिए पूर्व में 7 पद विज्ञापित थे। अब इसमें छह ही पद रखे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए करें CLICK ऐसे करें अप्लाई अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटिजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। लॉगिन कर सिटिजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा। यहां करें कॉन्टैक्ट

More From Author

आज फ्रांस रवाना होंगे PM मोदी:प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ VVIP डिनर, AI समिट में शामिल होंगे; राफेल डील पर बात हो सकती है

रायपुर में तांबा चमकाकर सोने के जेवरात ले गए:गैंग ने महिला के मंगलसूत्र-कंगन में लगाया केमिकल; जलन हुई तो साफ करने का दिया बहाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *