असम में 300 फीट गहरी कोयला खदान में पानी भरा:15 के करीब मजदूर फंसे, SDRF-NDRF मौके पर; सीएम बोले- सेना से मदद मांगी

असम के दीमा हसाओ जिले में सोमवार को 300 फीट गहरी कोयला खदान में अचानक पानी भर गया। कर्मचारियों के मुताबिक 15 मजदूर खदान में फंसे हुए हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना जिले के उमरंगसो के 3 किलो एरिया में मौजूद असम कोयला खदान में हुई है। असम सीएम हिमंत विस्व सरमा ने X पोस्ट में कहा- उमरंगसो में मजदूर कोयला खदान में फंस गए हैं। जिला कलेक्टर, एसपी और मेरे सहयोगी कौशिक राय घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना से मदद मांगी गई है। SDRF और NDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंची हैं। दीमा हसाओ एसपी मयंक झा ने कहा खदान में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के मुताबिक पानी अचानक से आया। इसके कारण मजदूर खदान से नहीं निकल पाए। अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी रिस्पांस टीम, लोकल अधिकारियों और माइनिंग एक्सपर्ट की टीमों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। खदान में फंसे मजदूरों का पता लगाया जा रहा है।

More From Author

मस्क के आरोपों पर ब्रिटिश PM बोले-लोग झूठ फैला रहे:पाकिस्तानी ग्रूमिंग रेप मामले पर सफाई दी; मस्क बोले- स्टार्मर को जेल भेजो

साउथ अफ्रीका ने 10 विकेट से पाकिस्तान को हराया:7.1 ओवर में 61 रन बनाए, सीरीज 2-0 से जीती; रिकेलटन प्लेयर ऑफ द टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *