असम में मोदी बोले- भाजपा लोगों की पहली पसंद बनी:देश का वोटर गुड गवर्नेंस, विकास चाहता है, कांग्रेस को लगातार नकार रहा है

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों की पहली पसंद बन गई है। देश कांग्रेस को लगातार नकार रहा है। जनता को गुड गवर्नेंस चाहिए, उसे विकास चाहिए। जिस महाराष्ट्र में कांग्रेस कई साल तक सत्ता में रही, वहां से वो हार गई। मोदी ने कलियाबोर में ₹6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है। पीएम ने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। पीएम के स्पीच की 5 बड़ी बातें… 4 तस्वीरों में देखें उद्घाटन दोपहर में मोदी बंगाल जाएंगे पीएम मोदी दोपहर 3 बजे असम से पश्चिम बंगाल लौटेंगे। यहां के सिंगूर के बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का इनॉगरेशन करेंगे। इसके अलावा रेलवे कनेक्टिविटी सहित ₹830 करोड़ के डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी इनॉगरेशन करेंगे। फिर 3:45 बजे रैली करेंगे। पीएम के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

पंजाब ने ठुकराया, कनाडा ने टी-20 कैप्टन बनाया:वर्ल्ड कप में टीम को लीड करेंगे बाजवा; सिलेक्शन न हुआ तो निराश मां-बाप कनाडा शिफ्ट हुए

DGCA ने इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ का फाइन लगाया:जांच कमेटी ने गड़बड़ी की 4 वजहें बताईं; दिसंबर में एयरलाइन की 2500 फ्लाइट कैंसिल हुई थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *