अश्विन बोले-मेरा टाइम खत्म हो गया, इसलिए रिटायरमेंट लिया:अपने खेल को लेकर ईमानदार रहना चाहता हूं, अगर डिजर्व नहीं करता तो मत खिलाइए

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने संन्यास को लेकर पहली बार बात की है। उन्होंने कहा, उन्होंने सिर्फ इसलिए संन्यास लिया क्योंकि उन्हें लगा कि उनका समय खत्म हो गया है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में इस महीने खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच में ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। उन्होंने तीसरे टेस्ट के बाद ब्रिस्बेन में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अश्विन ने इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सिर्फ एक मैच खेला था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, मैं बहुत सोचता हूं, लाइफ में क्या करना चाहिए। आपको यह समझना चाहिए कि यह स्वाभाविक रूप से होता है। अगर किसी को यह पता चल जाए कि उसका समय खत्म हो गया है, तो फिर सोचने के लिए कुछ नहीं रहता। मेरे संन्यास के बाद लोगों ने बहुत कुछ बोला, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ी बात है। मैं यही बोल रहा हूं, इसमें इतना दिमाग मत लगाओ। अश्विन बोले-मैं नहीं चाहता था कि फेयरवेल टेस्ट खेलूं
अश्विन ने आगे कहा’ मैं और क्रिकेट खेलना चाहता हूं। जगह कहां है? जाहिर है भारतीय ड्रेसिंग रूम में नहीं बल्कि कहीं और, मैं खेल के प्रति ईमानदार रहना चाहता हूं। सोचिए अगर मैं फेयरवेल टेस्ट खेलना चाहता हूं लेकिन टीम में खेलने के लिए मैं डिजर्व नहीं करता हूं, तो मैं खुद नहीं चाहूंगा कि मुझे टीम में लीजिए। मैं डिजर्व नहीं करता हूं और मुझे मौका सिर्फ इसलिए मिले कि ये मेरा फेयरवेल टेस्ट है तो मैं इसे खुद नहीं स्वीकार करूंगा। मुझे लगता है कि मेरे क्रिकेट में अभी भी ताकत है। एक बात मैं कहूंगा कि हमारे क्रिकेट करियर में ऐसा हो सकता है कि हम जो चाहते हैं वो ना हो। लेकिन जब मैंने संन्यास लिया, तो ऐसा कुछ भी नहीं था। हम खेल को उस खुशी के लिए खेलते हैं जो यह हमें देता है।’ अश्विन टेस्ट में ले चुके हैं 537 विकेट
38 साल के रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए अपने करियर में 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी-20 मुकाबले खेले हैं, उन्होंने टेस्ट में 537 विकेट जबकि वनडे में 156 विकेट लिए है। वहीं टी-20 में उन्हें 72 विकेट मिले हैं। टेस्ट में अश्विन ने 3503, वनडे में 707 और टी20 में 184 रन बनाए हैं। ————————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडिया ओपन बैडमिंटन- सिंधु और सात्विक-चिराग दूसरे राउंड में:5वीं सीड ली शिफेंग पहला मैच हारकर बाहर; किरण जॉर्ज ने उलटफेर किया इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले राउंड में भारत की पीवी सिंधु को जीत मिली है। उन्होंने चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को सीधे गेम में हराया। दूसरी ओर लेट एंट्री लेने वालीं भारत की ही किरण जॉर्ज ने जापान की युशी तनाका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

UGC NET एग्‍जाम अब 21 और 27 जनवरी को:15 जनवरी की परीक्षा स्‍थगित हुई थी; नए एडमिट कार्ड जारी होंगे

आज सोने-चांदी के दाम में तेजी:सोना 241 रुपए बढ़कर 78,269 रुपए पर पहुंचा, चांदी 88,908 रुपए प्रति किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *