अयोध्या में 26 लाख 11 हजार 101 दीपक जलाए गए:ड्रोन से काउंटिंग हुई, राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो शुरू

अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाना शुरू हो गए। 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाए गए। ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई। जबकि राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो किया गया। इसके अलावा 1100 ड्रोन से सीएम योगी ने राम कथा पार्क में हेलिकॉप्टर से उतरे श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया। यहां सीएम ने सभी का माल्यार्पण किया। इसके बाद श्रीराम-सीता के रथ से खींच कर मंच तक ले गए। यहां सभी का तिलक लगाने के बाद आरती की। फिर राम राज्याभिषेक किया गया। इससे पहले साकेत महाविद्यालय से 22 झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई। तीन किमी की दूरी तक कर शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुंची। 22 झांकियों में 7 रामायण कांडों पर आधारित रहीं। अन्य झांकियां महाकुंभ, महिला शक्ति और यूपी सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित रहीं। मां काली के रौद्र रूप में असम से आए कलाकार ने जमकर तांडव किया। सड़क पर आग के गोलों में नृत्य किया। मुकुट से आग की लपटें निकलीं तो लोग दंग रह गए। आज 9वें दीपोत्सव पर तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। पहला- आज शाम 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाए जाएंगे। दूसरा- सरयू तट पर 2100 अर्चक सरयू की महाआरती करेंगे। तीसरा- 1100 ड्रोन से विशेष शो होगा।
7 तस्वीरें देखिए- अयोध्या में आज क्या हो रहा, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:पत्नी के पैर चुमवाए, कुल्हाड़ी से 3 वार; स्कूली बच्चों ने धकेला रिक्शा, 2200 करोड़ का कारोबार, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

NTA ने JEE Main 2026 का शेड्यूल जारी किया:पहला सेशन 21 से 30 जनवरी, दूसरा 1 से 10 अप्रैल तक; आवेदन इसी महीने से शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *