अमेरिकी बाजार में 4% तक की गिरावट:रिकॉर्ड हाई से मार्केट वैल्यू 4 ट्रिलियन डॉलर घटी; भारतीय बाजार आज नीचे खुल सकते हैं

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट के कारण हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी, मंगलवार 11 मार्च को भारतीय बाजार भी गिरावट के साथ खुल सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के कारण डाओ जोन्स 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई। ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है। SP 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है। मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट सोमवार को SP 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ है। तब से इसकी मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। नैस्डैक भी अपने दिसंबर के उच्च स्तर से 10% से ज्यादा गिर चुका है। सोमवार को सेंसेक्स 217 अंक गिकर 74,115 के स्तर पर बंद हुआ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कल यानी, सोमवार 10 मार्च को सेंसेक्स 217 अंक की गिरावट के साथ 74,115 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 92 अंकों की गिरावट रही, ये 22,460 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा फिसले। निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2% नीचे बंद हुआ। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.86% की गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स भी 1.22% फिसला। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.22% चढ़ा है। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2.85% ऊपर बंद हुआ।

More From Author

PM मोदी आज दो दिन की मॉरिशस यात्रा पर:राष्ट्रीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे; 10 साल में दूसरी मॉरीशस विजिट

दंतेवाड़ा में युवक ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट:गुस्साए लोगों ने पहले मस्जिद घेरा, फिर NH-63 किया जाम; घड़ी बनवाने दुकान गई थी लड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *