अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंचे:परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर जाएंगे; PM मोदी आज शाम डिनर होस्ट करेंगे

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को पत्नी और बच्चों के साथ भारत पहुंचे। वे पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चों के साथ 4 दिन भारत में रहेंगे। वेंस इटली के दौरे के बाद भारत पहुंचे हैं। अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है। वेंस का प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया। वेंस अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति को डिनर देंगे। वेंस विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात करेंगे। जेडी वेंस आज रात को ही जयपुर रवाना होंगे। वे मंगलवार को जयपुर में रुकेंगे और अगले दिन बुधवार को आगरा जाएंगे। जेडी वेंस के भारत दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

सरकारी नौकरी:तमिलनाडु में ड्राइवर कम कंडक्टर के 3274 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट आज, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में खुलासा:आरोप- पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंका, बांधा और चाकू मारा; बेटा बोला- मां मानसिक बीमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *