अमेरिका में भारतीय मां ने के बेटे का गला रेता:पिता को कस्टडी मिलने से नाराज थी मां; एक दिन पहले चाकू खरीदा था

अमेरिका में एक भारतीय मूल की महिला पर अपने 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना 19 मार्च की है। महिला का नाम सरिता रामाराजू (48) और बेटे का नाम यतिन रामाराजू है। महिला बेटे के साथ घूमने के लिए कैलिफोर्निया के सेंटा एना में डिज्नीलैंड गई थी। यहां तीन दिन बिताने के बाद महिला ने होटल में बेटे का चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को बेटे की हत्या और खुद के जहर खाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। 19 मार्च की सुबह मां और बेटे को होटल से चेक-आउट करना था। जानकारी मिलने के बाद सेंटा एना पुलिस मोटल पहुंची, जहां लड़का की डेड बॉडी बरामद हुई। वह कई घंटों पहले ही मर चुका था। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें बेटे की हत्या के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। बेटे की कस्टडी को लेकर पति के साथ विवाद था
महिला का तलाक हो चुका है। वह पति और बेटे से अलग रहती थी। महिला बेटे से मिलने कैलिफोर्निया आई थी। उसके पूर्व पति का नाम प्रकाश राजू है। दोनों का जनवरी 2018 में तलाक हो गया था। इसके बाद महिला कैलिफोर्निया छोड़कर वर्जीनिया में रहने लगी थी। तलाक के बाद बेटे के कस्टडी पिता प्रकाश राजू को दी गई थी। वहीं सरिता को बेटे से मुलाकात करने का अधिकार दिया गया था। दोनों के बीच पिछले साल से बेटे की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा था। सरिता चाहती थीं कि बेटा उनके साथ वर्जीनिया में रहे। सरिता और उनके पूर्व पति प्रकाश राजू के बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, , लेकिन कोर्ट ने ऐसा नहीं किया। सरिता ने आरोप लगाया था कि उनके पति बिना उनकी सहमति के बच्चे से जुड़ी मेडिकल और स्कूल से संबंधित फैसले ले रहे थे और उन पर नशे की लत का भी आरोप लगाया था। प्रकाश राजू ने कोर्ट में कहा था कि वह बेंगलुरु, भारत में पैदा और पले-बढ़े हैं। दंपती का तलाक जनवरी 2018 में हुआ था, जिसमें बेटे की कस्टडी प्रकाश राजू को दी गई थी, जबकि सरिता रामाराजु को मुलाकात का अधिकार मिला था।

More From Author

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी:पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा, 13,850 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

इंडियन स्कॉलर गायत्री चक्रवर्ती को होलबर्ग पुरस्कार:कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पहली अश्वेत प्रोफेसर, पद्म भूषण से सम्मानित; जानें कंप्लीट प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *