अमेरिकी ने सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) घोषित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि BLA ने 2024 में कराची एयरपोर्ट के पास और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। 2025 में इस समूह ने मार्च में क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने की जिम्मेदारी भी ली थी, जिसमें 31 नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे और 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया था। विदेश मंत्री मार्क रुबियो ने बताया कि विदेश मंत्रालय की यह कार्रवाई ट्रम्प प्रशासन की आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आतंकवादी संगठन के घोषित करना अमेरिका की आतंकवाद विरोधी लड़ाई में एक अहम कदम है और इससे आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन मिलने पर रोक लगाने में मदद मिलती है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) एक संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। इसकी स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे पहले भी कई देशों द्वारा आतंकी संगठन भी घोषित किया गया है। बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहा है BLA बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) एक संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। इसकी स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे कई देशों द्वारा आतंकी संगठन भी घोषित किया गया है। BLA का दावा है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण हो रहा है और बलूच लोगों के अधिकार छीन लिए गए हैं। यह संगठन पाकिस्तानी सेना, सरकार और चीनी प्रोजेक्ट्स जैसे CPEC को निशाना बनाता रहा है। BLA अपनी गुरिल्ला शैली के लिए जाना जाता है। यानी पहाड़ी इलाकों में छिपकर सेना पर हमला करना और तुरंत वापस लौट जाना।
