अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 की मौत:20 घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया; राष्ट्रपति ट्रम्प को भी जानकारी दी गई

अमेरिका के मिनेसोटा में बुधवार को एक कैथोलिक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलावर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मिनेसोटा की सीनेटर टीना स्मिथ नें X पर लिखा- मैं और मेरी टीम इस घटना पर नजर रख रहे हैं। पुलिस ने तेजी से काम किया, इसके लिए मैं आभारी हूं। स्कूल का पहला हफ्ता है, बच्चों को डर में नहीं जीना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी दी गई है। एफबीआई ने फौरन कार्रवाई की और वे वहां मौजूद हैं। व्हाइट हाउस हालात पर नजर रख रहा है। लोगों को हादसे वाली जगह से दूर रहने की सलाह होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि वे इस मामले पर नजर रख हुए हैं और दूसरी एजेंसियों के साथ बात कर रही हैं। उन्होंने कहा- मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं। लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है ताकि पुलिस और इमरजेंसी टीमें आसानी से घायलों की मदद कर सकें। स्कूल में 8वीं तक के बच्चे पढ़ते हैं मिनेसोटा के जिस कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी की गई वहां प्रीस्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए आज के कैलेंडर के मुताबिक, स्टूडेंट्स को लोकल समय के मुताबिक सुबह 8:15 बजे सामूहिक प्रार्थना में शामिल होना था। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

More From Author

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एनकाउंटर में 4 नक्सली ढेर:सी-60 कमांडो ने जंगल में घेरकर मारा, बीजापुर में 81 लाख के 30 नक्सलियों का सरेंडर

PM स्वनिधि योजना 31 मार्च 2030 तक बढ़ी:लोन की राशि ₹10,000 से बढ़कर ₹15,000 हुई; 1.15 करोड़ रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *