अमेरिका के न्यू आर्लियंस में जर्मनी जैसा हमला:भीड़ में घुसकर ट्रक ने लोगों को रौंदा, ड्राइवर ने गोली भी चलाई; 10 की मौत, 30 जख्मी

अमेरिका के लुसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में 1 जनवरी को एक शख्स ने जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दी। इसमें कम से कम 10 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह घटना बॉर्बन स्ट्रीट पर हुई। CNN के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने बताया की तेज रफ्तार गाड़ी आई और भीड़ पर चढ़ा दी। इसके बाद उसमें से एक शख्स उतरा। उसने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस फोर्स को भी फायरिंग करनी पड़ी। हमलावर शख्स पकड़ा गया है या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस घटना के बाद नए साल के जश्न का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल लोगों को न्यू ऑरलियन्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जर्मनी में कार-टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी। पूर्वी शहर मैगडेबर्ग में हुए हमले में 200 से अधिक लोग घायल भी हुए थे, जिसे कथित तौर पर सऊदी मूल के एक व्यक्ति ने अंजाम दिया था। खबर अपडेट हो रही है…

More From Author

दिसंबर में सरकार ने ₹1.77 लाख करोड़ GST वसूला:पिछले साल से 7.3% ज्यादा, FY25 में अब तक ₹16.33 लाख करोड़ हुआ कलेक्शन

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:सौतेली बेटी से रेप, NIT में हैकिंग क्लास, 3 दोस्तों की मौत, खरीदी केंद्र में भड़के किसान, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *