अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई। यह आग 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। बोगी नंबर 19 में सवार एक यात्री ने आग लगते ही ट्रेन की चेन खींच दी। इससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद बोगी में सवार यात्री अपना सामान छोड़कर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। कुछ यात्री अपने बच्चों के साथ सफर कर रहे थे। उधर, सूचना मिलते ही रेलवे, फायरबिग्रेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में बोगी नंबर 19 पूरी तरह चल गया। 18 नंबर बोगी को भी नुकसान पहुंचा है। जली बोगी को अलग करने के बाद ट्रेन को अंबाला के लिए रवाना किया गया, जहां उसमें नए कोच लगाए जाएंगे। उधर, रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। ट्रेन हादसे के कुछ PHOTOS… सुबह सात बजे मिली आग लगने की सूचना
यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन ने सुबह सात बजे सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया था। इसी दौरान एक यात्री को ट्रेन की बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा। उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी। आग की खबर लगते ही बोगी में अफरातफरी मच गई। सभी बोगियों से यात्री नीचे उतर गए। लोको पायलट और टीटी ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। यात्री बोले- धुआं बहुत था, चेन पुल कर ट्रेन रोकी
ट्रेन की बोगी नंबर 18 नंबर में यात्रा कर रहे लुधियाना निवासी मुकेश गौतम ने बताया कि सरहिंद के पास जब ट्रेन पहुंची तो 19 नंबर बोगी से लोग 18 नंबर की तरफ भाग कर आने लगे। वे कह रहे थे कि बोगी में धुआं भर गया है और ट्रेन चली जा रही है। इसी बीच किसी यात्री ने चेन पुल की और ट्रेन रुक गई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय पर आसपास के कोचों में भाग गए। बोगी नंबर 19 को ट्रेन से अलग किया
आग लगते ही राहत कार्य में जुटी टीमों ने सबसे पहले बोगी नंबर 19 को ट्रेन से अलग किया। हालांकि, तब तक इसके पास वाली बोगी नंबर 18 को भी आग ने चपेट में ले लिया था। इस बोगी के आधे हिस्से में भी आग से नुकसान पहुंचा है। जब तक आग बुझाई जाती, बोगी नंबर 19 पूरी तरह जल चुकी थी। ——————————– पंजाब में जम्मू से आई रेलगाड़ी पटरी से उतरी:इंजन समेत 3 डिब्बे डिरेल; 4 बड़ी गाड़ियां लेट, मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे से विजयपुर में खड़ी जम्मू-कश्मीर से पंजाब के पठानकोट की तरफ आ रही एक मालगाड़ी गुरुवार सुबह माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे (डिरेल) हैं। गनीमत यह रही कि यह एक मालवाहक ट्रेन थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। (पूरी खबर पढ़ें)
