अमानक चावल, आंगनबाड़ी और राशन-KYC का मुद्दा सदन में उठेगा:राज्यपाल से लौटे विधेयक की भी दी जाएगी सूचना;स्कूल ड्रॉपआउट बच्चियों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज के सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सहकारी समितियों के खर्च, आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाएं, अमानक चावल और खाद्यान्न वितरण जैसे कई अहम मुद्दे गूंजने वाले हैं। अलग-अलग दलों के विधायक अलग-अलग विभागों से जुड़े सवाल उठाएंगे। प्रश्नकाल में विधायक रामकुमार यादव सेवा सहकारी समितियों और प्राथमिक कृषि साख समितियों के प्रासंगिक व्यय की राशि पर रोक का मामला उठाएंगे। इस सवाल के जरिए समितियों के संचालन और वित्तीय व्यवस्था पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही राज्यपाल की ओर से लौटाए गए एक विधेयक की भी सूचना दी जाएगी। वहीं, सदन में स्कूल ड्रॉप-आउट बच्चियों का मुद्दा उठेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं पर सवाल विधायक लखेश्वर बघेल प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का मुद्दा उठाएंगे। इसमें भवन, पेयजल, शौचालय और बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मांगी जा सकती है। अमानक चावल और बारदाना खरीदी पर चर्चा विधायक ब्यास कश्यप अमानक चावल से जुड़ा मुद्दा सदन में उठाएंगे, जबकि विधायक पुरंदर मिश्रा धान खरीदी से जुड़े बारदाना की खरीद को लेकर सवाल करेंगे। यह मामला सीधे तौर पर धान खरीदी व्यवस्था से जुड़ा है। स्कूल ड्रॉप-आउट बच्चियों का मुद्दा विधायक शेषराज हरवंश स्कूल छोड़ चुकी बच्चियों की स्थिति और उनके पुनर्वास या शिक्षा से जोड़ने की योजनाओं पर सरकार से जवाब मांगेंगी। KYC नहीं होने से खाद्यान्न आबंटन पर रोक विधायक दिलीप लहरिया केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण राशन दुकानों में खाद्यान्न आबंटन पर लग रही रोक का मुद्दा उठाएंगे। यह सवाल सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े हितग्राहियों पर पड़ रहे असर को लेकर होगा। राज्यपाल से लौटे विधेयक की दी जाएगी सूचना विधानसभा में आज राज्यपाल की ओर से लौटाए गए एक विधेयक की भी सूचना दी जाएगी। इसके अलावा कार्यसूची के अनुसार मंत्री खुशवंत साहेब, केदार कश्यप और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों के बजट अनुदान पर चर्चा की जानकारी भी सदन में दी जाएगी। …………………………… बजट सत्र से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बजट सत्र, कवासी लखमा ने भाजपा नेताओं को गले लगाया: अजय चंद्राकर ने सदन में थप-थपाई पीठ, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, कार्यवाही कल तक स्थगित छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक रायपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा और पिछले दो सालों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड किए जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट…जिंदा जली बुजुर्ग महिला,VIDEO:बाहर निकलने का नहीं मिला मौका; फ्रिज मेंटेनेंस को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा:फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *