अब 24 घंटे में डिलीवर होंगे सरकारी डाक और पार्सल:यूपी में हर अंडे पर लिखी होगी एक्‍सपायरी डेट; 18 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डाक विभाग ने वन-डे मेल डिलीवर सर्विस शुरू की 17 मार्च को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने इंडिया पोस्ट की गारंटी वाली ‘नेक्स्ट डे डिलीवरी’ सर्विस शुरू की। पहले फेज में ये सर्विस देश के छह मेट्रो शहरों में शुरू होगी- इसके बाद अगले फेज में ज्यादा शहरों तक विस्तार किया जाएगा। वन-डे मेल डिलीवरी OTP (वन टाइम पासवर्ड) पर आधारित होगी। वन-डे मेल में SMS अलर्ट के साथ ट्रैकिंग की सुविधा होगी। डिलीवरी में देरी की स्थिति में मनी-बैक गारंटी मिलेगी। 2. पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव नंदिनी को पद से हटाया 16 मार्च को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया। 3. इंडियन वेल्स ओपन में जैनिक सिनर, आर्यना सबालेंका जीते 16 मार्च को अमेरिका के कैलिफोर्निया में खेले गए इंडियन वेल्स ओपन में इटली के जैनिक सिनर और बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने खिताब जीता। 4. भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बैठक हुई 16 मार्च को भारत और नॉर्डिक देशों के राजदूतों ने भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और भारत- EFTA के लिए बातचीत की। 5. अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन 16 मार्च को अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन हो गया। वे 76 साल की थीं। 6. UP में अब हर अंडे पर लिखी जाएगी एक्सपायरी 17 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखने का आदेश दिया है। आज का इतिहास 18 मार्च ——————– ये खबरें भी पढ़ें… दिल्‍ली का AABBCC बार TIME 100 ग्रेटेस्‍ट प्‍लेसेज में शामिल: भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले पाकिस्‍तानी कप्‍तान सरफराज का संन्‍यास; करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

CG 12वीं बोर्ड पेपर लीक का सच:एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम पर पर्चा आया, स्टूडेंट्स बोले- इंपोर्टेंट क्वेश्चन लगा, सुबह वही सवाल आए

राज्यसभा में 37 सदस्यों को विदाई:पीएम मोदी ने कहा- देवगौड़ा, खड़गे, पवार से नए सांसदों को सीखना चाहिए, इन्होंने आधी उम्र सदन में बिताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *