अबूझमाड़ में एनकाउंटर…जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर:दोनों के शव और हथियार के साथ गोला-बारूद बरामद, सुबह से फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर निकाला गया था। बुधवार की रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल फोर्स मौके पर मौजूद है। 6 दिन पहले 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर कांकेर जिले में 20 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर किया था। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है। शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में कही थी। इस टारगेट को पूरा होने में करीब 1 साल से कम का समय बच हुआ है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ। इसलिए नक्सलवाद के खात्मे के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। ………………………… नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. शाह के दौरे से पहले 8 लाख की इनामी-नक्सली ढेर:कांकेर में जंगल से शव और हथियार बरामद, शांति पहले गरियाबंद इलाके में थी एक्टिव​​​​​ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर 2. छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 3 नक्सली लीडर ढेर:इनमें 40 लाख का इनामी गजरला, 1 करोड़ के इनामी चलपति की पत्नी अरुणा शामिल, सर्चिंग जारी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में 18 जून को हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया था। गजरला 40 लाख का इनामी था। मामला आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले का है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

हर्षित राणा को टीम इंडिया से रिलीज किया गया:बर्मिंघम नहीं गए; पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए थे

ब्रिजटाउन टेस्ट- ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 180 पर ऑलआउट:हेड का अर्धशतक, सील्स 5, जोसेफ ने 4 विकेट लिए; पहले दिन वेस्टइंडीज 57/4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *