अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने शादी कर ली है। 26 साल के स्पिन ऑलराउंडर ने अपने 3 भाईयों जकीउल्लाह, नुमान और नसीम खान के साथ निकाह कबूल किया। शुक्रवार को सोशल मीडिया में राशिद की शादी की फोटो और वीडियो अपलोड हुए। हालांकि, जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें राशिद की पत्नी दिखाई नहीं दे रही हैं और न ही उनके बारे में कोई जानकारी है। काबुल के इंपीरियल कॉन्टिनेंटल होटल में आयोजित शादी समारोह में मोहम्मद नबी के साथ कई अफगानिस्तानी क्रिकेटर शामिल हुए। इनमें अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह और मुजीब उर रहमान शामिल रहे। फोटो देखिए कहा था- वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करेंगे
राशिद कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही शादी करेंगे, लेकिन अब सभी को चौंकाते हुए उन्होंने शादी कर ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट झटके
राशिद खान ने पिछले हफ्ते 20 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 19 रन देकर 5 विकेट झटके थे। अफगानिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता था। राशिद खान का इंटरनेशनल करियर
राशिद खान ने 105 वनडे के साथ ही अफगानिस्तान के लिए 5 टेस्ट और 93 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 376 विकेट हैं। वह बल्ले से करीब दो हजार रन भी बना चुके हैं। ———————————————————- विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2 वेन्यू में खेला जाएगा; 10 टीमें हिस्सा ले रहीं, 23 मुकाबले खेले जाएंगे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप UAE में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच 17 दिन में 23 मैच खेले जाएंगे। 5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में है। टूर्नामेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में होगा। पढ़िए पूरी खबर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की 3 दावेदार; ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन है भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया UAE में खेले जा रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब की दावेदार टीमें हैं। स्ट्रेंथ और फॉर्म के लिहाज से भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दावा बाकी टीमों से मजबूत लग रहा है। खिताब की दावेदारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे आगे है। पढ़िए पूरी खबर
