अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.37 लाख करोड़ का GST कलेक्शन:सालाना आधार पर 12.6% बढ़ा, अप्रैल 2024 में ₹2.10 लाख करोड़ रहा था

सरकार ने अप्रैल 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 2.37 लाख करोड़ रुपए जुटाए। सालाना आधार पर इसमें 12.6% की बढ़ोतरी हुई है। ये GST कलेक्शन का रिकॉर्ड है। इससे पहले हाईएस्ट जीएसटी कलेक्शन का रिकॉर्ड अप्रैल 2024 में बना था। तब सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। गुरुवार 1 मई को सरकार ने GST के आंकड़े जारी किए हैं। डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन से 1.90 लाख करोड़ जुटाए सरकार ने इस दौरान डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन से 1.90 लाख करोड़ टैक्स वसूला है। सालाना आधार पर इसमें 10.7% की ग्रोथ हुई है। वहीं, इंपोर्ट के जरिए 46,913 करोड़ GST सरकार ने जुटाया है। एक साल में इसमें 20.8% की बढ़ोतरी हुई है। इकोनॉमी की हेल्थ दिखाता है GST कलेक्शन GST कलेक्शन इकोनॉमी की ओवरऑल हेल्थ का एक संकेतक है। KPMG के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा कि अब तक का हाईएस्ट GST कलेक्शन मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। 2017 में लागू हुआ था GST सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था। GST के 7 साल पूरे होने पर वित्त मंत्रालय ने पिछले सात वर्षों के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को लेकर पोस्ट किया। GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं। —————————————————-

More From Author

IPL-2025 में आज RR vs MI:जयपुर में राजस्थान को 13 साल से नहीं हरा सकी मुंबई, यहां पिछले 5 मुकाबले लगातार हारी

रायपुर में तेज आंधी-तूफान..कई जगह पेड़ गिरे:50-60KM की रफ्तार से चल रही हवा; प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *