अपोलो टायर्स टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर बना:कंपनी हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपए देगी, 2027 तक का कॉन्ट्रैक्ट

अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट टीम का नया स्पॉन्सर होगा। कंपनी हर मैच पर लगभग 4.5 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जो पिछले स्पॉन्सर ड्रीम-11 द्वारा दिए जा रहे 4 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है। कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक के लिए हुआ है और इस दौरान में 130 मैच खेले जाएंगे। BCCI के एक अधिकारी ने मंगलवार को PTI को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, अपोलो टायर्स के साथ समझौता हो गया है। हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। पिछला स्पॉन्सर ड्रीम-11 था। लेकिन, सरकार के ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025 लागू होने के बाद BCCI ने ड्रीम11 से करार खत्म कर दिया था। भारतीय टीम एशिया कप में बिना स्पॉन्सरशिप के खेल रही है, क्योंकि ड्रीम-11 पहले भी करार खत्म कर चुका है। BCCI ने 2 सितंबर को स्पॉन्सरशिप टेंडर जारी किए
BCCI ने 2 सितंबर को स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर जारी किए थे। इसके अनुसार, अल्कोहल, तंबाकू, सट्टेबाजी, रियल मनी गेमिंग (फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग को छोड़कर), क्रिप्टोकरेंसी और पोर्नोग्राफी या जो कंपनी सार्वजानिक नैतिकता को ठेस पहुंचने का काम करे उस तरह के ब्रांड को इस बोली (बिड) में शामिल नहीं किया जाएगा। BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। ड्रीम-11 से BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया
ड्रीम-11 ने 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ रुपए में तीन साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। हाल ही में ड्रीम-11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया गया था। इस वजह से यह स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। मार्च 2023 तक BYJU’S था
टीम इंडिया का लीड स्पॉन्सर मार्च 2023 तक BYJU’S टीम इंडिया का लीड स्पॉन्सर था। टीम के खिलाड़ियों के जर्सी पर सामने की ओर BYJU’S लिखा दिखता था। यह कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो चुका है। यही वजह है कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में बिना स्पॉन्सर वाली जर्सी के साथ मैदान पर उतरी थी। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… युवराज सिंह-रॉबिन उथप्पा से ED पूछताछ करेगी:सट्‌टेबाजी एप के प्रचार का मामला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोटिस भेजा है। इन दोनों खिलाड़ियों से ऑनलाइन बेटिंग एप 1xBet के प्रमोशन मामले में पूछताछ की जाएगी। इसी मामले में आज बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेक्स रैकेट…दूसरे स्टेट से लड़कियां बुलाता था होटल मालिक:वॉट्सऐप पर फोटो भेजकर डील, भिलाई के ईशा होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई

सरकारी नौकरी:झारखंड में होमगार्ड के 463 पदों पर भर्ती; फीस 100 रुपए, 7वीं, 10वीं पास करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *