लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अडाणी मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा। राहुल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया X पर लिखा कि, अडाणी मामले पर PM से देश में सवाल पूछो तो वे चुप्पी साध लेते हैं। जब विदेश में सवाल किया गया तो इसे निजी मामला बताया। दरअसल पीएम मोदी से अमेरिका दौरे पर पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि, क्या राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मीटिंग में गौतम अडाणी के केस पर कोई चर्चा हुई। इस पर पीएम ने जवाब दिया कि ऐसे व्यक्तिगत मामलों में हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। पढ़िए PM का पूरा जवाब… हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हम पूरे विश्व को अपना एक परिवार मानते हैं। हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं। दूसरी बात है कि ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न बात करते हैं। PM के बयान के बाद राहुल का पोस्ट… वो 5 मौके, जब राहुल ने अडाणी मुद्दे पर सवाल उठाए… 9 दिसंबर 2024: राहुल ने मोदी-अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों का इंटरव्यू लिया, पूछा- आपकी पार्टनरशिप कब से दिसंबर 2024 में राहुल गांधी अडाणी मुद्दे पर रिपोर्टर के रोल में दिखे थे। विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की। राहुल ने मोदी-अडाणी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर करीब 8 सवाल किए। कांग्रेस ने 1.19 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर किया था। 18 अक्टूबर 2023: राहुल बोले- अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया, भारत में कोयला महंगा किया गया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अक्टूबर 2023 में गौतम अडाणी पर निशाना साधा था। उन्होंने दिल्ली में 14 मिनट की एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। जिसमें कहा- अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया है। आज महंगी बिजली के पीछे अडाणी हैं। उन्होंने जनता की जेब से पैसे लूटे हैं। इन आरोपों में BJP सरकार को घेरते हुए राहुल बोले- अडाणी में ऐसा क्या है जो सरकार उनकी जांच नहीं कराती है। उन्हें जो चाहिए होता है, वो मिल जाता है। उनके पीछे किसकी शक्ति है। 31 अगस्त 2023: राहुल बोले- एक अरब डॉलर भारत से बाहर गया और अलग-अलग देशों से घूमकर वापस आया 31 अगस्त को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की बैठक से पहले राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल ने दो विदेशी न्यूज पेपर्स के हवाले से कहा था कि देश का पैसा बाहर भेजा जा रहा है। एक अरब (बिलियन) डॉलर भारत के बाहर गया। जो पैसा बाहर भेजा जा रहा है, वो PM के करीबी व्यक्ति का है। 8 अप्रैल 2023: राहुल का सवाल- अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके
राहुल गांधी ने 8 अप्रैल 2023 को एक ट्वीट में अडाणी मुद्दे पर सवाल उठाए थे। ट्वीट में लिखा था- सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं? राहुल ने कांग्रेस के पूर्व 5 नेताओं का नाम भी अडाणी से जोड़ा था। 7 फरवरी 2023: संसद में तस्वीर दिखाते हुए राहुल का मोदी से सवाल- अडाणी से रिश्ता क्या है राहुल ने 7 फरवरी को एक तस्वीर सदन में दिखाई थी, इसमें मोदी और गौतम अडाणी नजर आ रहे थे। NDA मेंबर्स ने इसका विरोध किया था। सभापति ओम बिड़ला ने राहुल को टोका और स्पीच फिर शुरू हुई। राहुल ने कहा, “इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है? ये खबर भी पढ़ें… अडाणी पर रिपोर्ट पेश करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी बंद: फाउंडर बोले- जिन विचारों पर काम किया अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होने जा रही है। कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने जनवरी में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि कंपनी बंद करने का फैसला काफी बातचीत और सोच कर लिया है। हालांकि एंडरसन ने कंपनी बंद करने का कोई विशेष कारण नहीं बताया। हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत 2017 में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
