छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नेशनल हाईवे 130 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों की टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। किसी का सिर फट गया है तो किसी के सीने पर गंभीर चोट है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रथराम केंवट, दूरदशी केवंट और फिरतू केंवट के रूप में की गई है। तीनों तुरकीनडीह गांव के रहने वाले थे। शादी के लिए लड़की देखकर वापस लौट रहे थे, तभी सेल गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। जानिए कैसे और कब हुआ हादसा ? दरअसल, 29 जनवरी को 3 युवक शादी के लिए लड़की देखने के लिए गए थे। वह लड़की देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी छाछी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि 20-30 फीट दूर जाकर युवक गिरे। इस दौरान तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई। सिर फटने से खून ज्यादा बह गया है, जिससे युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन और ड्राइवर मौके से भाग निकले। सड़क पर खून ही खून बिखरा पड़ा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया हादसे के तुरंत बाद, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि वे घटनास्थल के CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हादसा तेज़ रफ़्तार और अंधेरे में लापरवाही के कारण हुआ। जांच अभी जारी है। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… डे-केयर स्कूल में आया ने बच्ची को गेट पर पटका…VIDEO:सिर पर सूजन, परिजन बोले- यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर बच्चों को कमरे में किया बंद रायपुर के ‘फर्स्टक्राई इंटेलीटॉट्स प्री-स्कूल और डे-केयर’ में स्टाफ ने 3 साल की बच्ची का सिर दरवाजे पर पटक दिया। जिससे उसके सिर में सूजन आ गई है। बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि गणतंत्र दिवस की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में तय यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर बच्चों को सजा दी गई। पढ़ें पूरी खबर…
