अजय सेठ नए फाइनेंस सेक्रेटरी बने:केंद्रीय मंत्री मंडल से मिली मंजूरी; तुहिन कांत पांडे की जगह लेंगे

1987 बैच के IAS अजय सेठ वित्त मंत्रालय के नए फाइनेंस सेक्रेटरी बन गए हैं। वे पूर्व वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे की जगह लेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल ने सोमवार को अजय सेठ की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, 1 मार्च को तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया चीफ बनाया गया था, जिसके बाद से वित्त सचिव का पद खाली था। अजय सेठ अभी राजस्व विभाग में सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। सीनियर ब्यूरोक्रेट अजय अपने कुशल प्रबंधन में अनुभव के लिए जाने जाते हैं। अजय ने इकोनॉमिक अफेयर्स में सचिव के पद पर रहते हुए देश की आर्थिक नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री से मिल चुका है सम्मान अजय सेठ को 2013 में प्रधानमंत्री प्रशासकीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कर्नाटक में वाणिज्यिक कर प्रशासन के क्षेत्र में सुधार लाने में अहम योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान मिला था। अजय सेठ की नियुक्ति से देश में आर्थिक प्रबंधन और सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में गति मिलने की उम्मीद है। अब तुहिन कांत पांडे के बारे में जानिए तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मोदी 3.0 सरकार में भारत के सबसे व्यस्त सचिवों में से एक हैं। वे फिलहाल केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रहे हैं। उन्हें 7 सितंबर 2024 को वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। ये खबर भी पढ़ें
तुहिन कांत पांडे होंगे नए SEBI चीफ: 3 साल का कार्यकाल होगा; 28 फरवरी को रिटायर हो रहीं माधबी बुच की जगह लेंगे केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को अगला सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। तुहिन अगले 3 सालों के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मौजूदा सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। जो 28 फरवरी को रिटायर हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:पंखे से लटकती नवविवाहिता की लाश; महिला डॉक्टर का ऑडियो वायरल; बछिया की बर्थ-डे पार्टी; VIDEO में 10 खबरें

फुटवियर इंडस्ट्री में होंगी 1 मिलियन नौकरियां:तमिलनाडु एथलेजर जूतों का बड़ा एक्सपोर्टर बनेगा, शू डिजाइनिंग में बना सकते हैं करियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *