छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 4 महिलाओं को कुचल दिया, हादसे में 3 महिलाओं की जान चली गई। हादसा रविवार शाम NH130 स्थित भिट्ठीकला में हुआ है। महिलाएं सब्जी खरीदकर बाजार से लौट रही थी, तभी अचानक सामने से आई बेकाबू स्कॉर्पियो उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी के ड्राइवर को खूब पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… मृतक महिलाएं जोगी बांध की रहने वाली थी महिलाओं को कुचलते हुए ट्रेलर से टकराई जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कार्पियो (क्रमांक सीजी 15 ईएच 8874) अंबिकापुर से लखनपुर जा रही थी, तभी ग्राम भिट्ठीकला में 3 महिलाओं को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और तीसरी महिला को रौंदा दिया। गाड़ी फिर भी नहीं रुकी आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर रूक गई। चारों महिलाओं की मौत, नेशनल हाईवे में जाम हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य महिला आयुशी घायल है। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो से भाग रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा। उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर सोनू राजवाड़े को हिरासत में लिया और उसे तुरंत थाने भेजा। फिलहाल ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास जारी है। सब्जी खरीदने आई थी महिलाएं हर रविवार को भिट्ठीकला में साप्ताहिक बाजार लगता है। हादसे की शिकार महिलाएं सब्जी खरीदने बाजार आई थीं, और शाम को लौट रही थीं। अभी महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
