अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जशपुर में सीएम साय ने किया योग:33 जिलों में आयोजन, मुंगेली में डिप्टी सीएम साव,रायगढ़ में मंत्री ओपी ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय जशपुर में योग कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने योग के कई आसन लगाए। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया। वहीं राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग कर रहे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।

More From Author

करियर क्लैरिटी:12वीं के बाद कहां मिलेगी सरकारी नौकरी; कैसे करें पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब

पसलियां टूटी, पैर टूटा, योग ने किया ठीक:26 फीट का कपड़ा निगलकर करते हैं बॉडी डिटॉक्स, मोर की तरह करते हैं बॉडी-बैलेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *